फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में मामूली तेजी, 902 रुपये सस्ती हुई चांदी

Thu, 08 Jul 2021 04:33 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज पीली धातु नौ रुपये बढ़कर 46,981 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 902 रुपये की गिरावट के साथ 67,758 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 
विज्ञापन
सोना-चांदी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने के दाम में नौ रुपये की मामूली तेजी आई और इसका दाम 46,981 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से घरेलू बाजार में सोने की कीमत प्रभावित हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में सोने का दाम 46,972 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 

विज्ञापन


902 रुपये सस्ती हुई चांदी 
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 902 रुपये की गिरावट आई और यह 67,758 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 68,660 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,807 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 26 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।

बीते वित्त वर्ष 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा सोने का आयात
बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (CAD) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है। वित्त वर्ष के दौरान चांदी का आयात 71 फीसदी घटकर 79.1 करोड़ डॉलर रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में सोने का आयात 28.23 अरब डॉलर रहा था। सोने के आयात में बढ़ोतरी के बावजूद बीते वित्त वर्ष में देश का व्यापार घाटा कम होकर 98.56 अरब डॉलर रह गया। 2019-20 में यह 161.3 अरब डॉलर रहा था। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ रहा है।
विज्ञापन


मालूम हो कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें