फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में फिर आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

Wed, 30 Jun 2021 04:34 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज पीली धातु 264 रुपये गिरकर 45,783 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 60 रुपये की गिरावट के साथ 67,472 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने का दाम 264 रुपये गिरकर 45,783 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में सोने का दाम 46,047 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसके साथ ही सोना दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


60 रुपये सस्ती हुई चांदी 
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 60 रुपये की गिरावट आई और यह 67,472 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 67,532 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,755 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 25.80 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।

मई 2020 में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में शुद्ध निवेश इससे पिछले महीने की तुलना में 57 फीसदी घटकर 288 करोड़ रुपये रह गया। अप्रैल में यह 688 करोड़ रुपये था। निवेशकों द्वारा शेयर बाजारों का रुख करने की वजह से गोल्ड ईटीएफ में निवेश घटा है। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक गोल्ड ईटीएफ में निवेश घटने के बावजूद गोल्ड ईटीएफ के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) मई के अंत तक छह फीसदी बढ़कर 16,625 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं, जो अप्रैल के अंत तक 15,629 करोड़ रुपये थीं। इससे पहले निवेशकों ने मार्च में गोल्ड ईटीएफ में 662 करोड़ रुपये डाले थे। फरवरी में उनका निवेश 491 करोड़ रुपये और जनवरी में 625 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन


हीरा निर्यात में 20 फीसदी तेजी का अनुमान: क्रिसिल
अमेरिका और चीन के बाजार में सुधार आने से भारतीय हीरा उद्योग में इस साल 20 फीसदी निर्यात बढ़ने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बताया कि भारत से निर्यात होने वाले तराशे हीरे का 75 फीसदी हिस्सा अमेरिका और चीन में जाता है। महामारी के दबाव से उबरने की कोशिश कर रहा भारतीय हीरा उद्योग दूसरी छमाही से तेजी पकड़ सकता है और 2021 में निर्यात 20 अरब डॉलर रह सकता है। बीते साल 16.4 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था, जो 2019 के मुकाबले 12 फीसदी कम था। कोविड संक्रमण की दूसरी लहर बीतने पर हीरा उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों की वापसी होगी, जिससे उत्पादन में भी तेजी आएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें