फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी में 332 रुपये की तेजी

Fri, 25 Jun 2021 04:32 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज पीली धातु 66 रुपये गिरकर 46,309 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 332 रुपये की बढ़त के साथ 67,248 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने का दाम 66 रुपये गिरकर 46,309 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में 24 कैरेट सोने का दाम 46,375 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 332 रुपये की बढ़त आई और यह 67,248 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 66,916 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,782 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 26.17 डॉलर प्रति औंस था।

विज्ञापन


मई में घटा गोल्ड ईटीएफ में निवेश 
मई 2020 में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में शुद्ध निवेश इससे पिछले महीने की तुलना में 57 फीसदी घटकर 288 करोड़ रुपये रह गया। अप्रैल में यह 688 करोड़ रुपये था। निवेशकों द्वारा शेयर बाजारों का रुख करने की वजह से गोल्ड ईटीएफ में निवेश घटा है। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक गोल्ड ईटीएफ में निवेश घटने के बावजूद गोल्ड ईटीएफ के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) मई के अंत तक छह फीसदी बढ़कर 16,625 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं, जो अप्रैल के अंत तक 15,629 करोड़ रुपये थीं। इससे पहले निवेशकों ने मार्च में गोल्ड ईटीएफ में 662 करोड़ रुपये डाले थे। फरवरी में उनका निवेश 491 करोड़ रुपये और जनवरी में 625 करोड़ रुपये रहा था।

बीते वित्त वर्ष 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा सोने का आयात
बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (CAD) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है। वित्त वर्ष के दौरान चांदी का आयात 71 फीसदी घटकर 79.1 करोड़ डॉलर रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में सोने का आयात 28.23 अरब डॉलर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें