फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद 226 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Fri, 25 Jun 2021 03:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 226.04 अंक (0.43 फीसदी) ऊपर 52,925.04 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 65.90 अंक यानी 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 15,856.35 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 226.04 अंक (0.43 फीसदी) ऊपर 52,925.04 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65.90 अंक यानी 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 15,856.35 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 130.31 अंक या 0.24 फीसदी नीचे आया। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को और एसबीआई के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं रिलायंस, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें रियल्टी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मीडिया, ऑटो, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, आईटी और मेटल शामिल हैं।
विज्ञापन


सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी 
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 68,458.72 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंफोसिस रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा। 

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 145.80 अंकों (0.28 फीसदी) की तेजी के साथ 52844.80 के स्तर पर खुला। निफ्टी 49.50 अंकों (0.31 फीसदी) की बढ़त के साथ 15840 के स्तर पर खुला था।

गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 392.92 अंक (0.75 फीसदी) ऊपर 52,699.00 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 103.50 अंक यानी 0.66 फीसदी की तेजी के साथ 15,790.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें