फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में तेजी, 60 हजार के पार है एक किलो चांदी का दाम

Tue, 12 Oct 2021 04:34 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आज पीली धातु की कीमत 129 रुपये बढ़कर 46,286 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 120 रुपये गिरकर 60,369 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने की कीमत में तेजी आई। वहीं चांदी की कीमत सस्ती हुई। आज पीली धातु में 129 रुपये की बढ़त के साथ 46,286 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार,  पिछले सत्र में सोने का दाम 46,157 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वैश्विक बाजार से और डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से प्रभावित होकर आज सोना महंगा हुआ। 

विज्ञापन


चांदी की कीमत में गिरावट
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 120 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत 60,369 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,489 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,757 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 22.56 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा।

सितंबर में सोने के आयात में 658 फीसदी इजाफा
खुदरा मांग में सुधार और पिछले साल के कम आधार प्रभाव की वजह से भारत में सोने का आयात सितंबर, 2021 में सालाना आधार पर 658 फीसदी बढ़कर 91 टन पहुंच गया। एक सरकारी सूत्र ने सोमवार को बताया कि पीली धातु की स्थानीय कीमतों के करीब छह महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के कारण ज्वैलर्स ने त्योहारी सीजन को देखते हुए खरीदारी बढ़ाई है, जिससे आयात में इजाफा हुआ है। सितंबर, 2020 में 12 टन सोने का आयात किया गया था। मूल्य के हिसाब से देश में पिछले महीने 5.1 अरब डॉलर (37.9 हजार करोड़ रुपये) के सोने का आयात किया गया। पिछले साल के समान महीने में यह आंकड़ा 60.1 करोड़ डॉलर (4,466 करोड़ रुपये) रहा था। 
विज्ञापन


आयात 100 टन पार होने की उम्मीद
कोलकाता के एक बुलियन डीलर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट को देखते हुए खुदरा उपभोक्ता अब खरीदारी के लिए बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में अगर कीमतें 46,300 के मौजूदा स्तर के आसपास स्थिर रहती हैं तो त्योहारी मांग को देखते हुए अक्तूबर में सोने का आयात 100 टन के पार पहुंच सकता है। अक्तूबर, 2020 में कुल 45 टन सोने का आयात किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें