मंगलवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई है। अब ग्राहकों को सोमवार के मुकाबले ज्यादा पैसों में सोना और चांदी मिलेगा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में मंगलवार को 239 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,865 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट की वजह से दाम बढ़े हैं।
इतनी महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो मंगलवार को चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में 296 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से चांदी का भाव 47,584 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
इसलिए महंगा हुआ सोना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि मंगलवार को वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में बढ़त की वजह से और डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट की वजह से भारत में सोने का दाम महंगा हुआ है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 239 रुपये महंगा हुआ है।
वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,588 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम
इससे पहले सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में सोमवार को 233 रुपये की गिरावट आई थी। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,565 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। चांदी की बात करें, तो कल चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी में 157 रुपये की गिरावट आई थी, जिसके बाद चांदी का भाव 47,170 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। इस संदर्भ में तपन पटेल ने कहा था कि वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में गिरावट की वजह से भारत में सोने का दाम सस्ता हुआ था। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 233 रुपये सस्ता हुआ था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,579 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।