फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: सोना 100 रुपये महंगा, चांदी में आई 252 रुपये की गिरावट, खरीदने से पहले जानें ताजा भाव

Fri, 01 Apr 2022 06:07 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Price Update Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना शुक्रवार को 100 रुपये की तेजी के साथ 51,812 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं इसके विपरीत चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इसका भाव टूटकर 67,047 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना शुक्रवार को 100 रुपये की तेजी के साथ 51,812 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में रात भर की तेजी को दर्शाता है। पिछले कारोबारी सत्र में गुरुवार को सोना 51,712 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


चांदी की चमक फीकी पड़ी 
जहां एक ओर सोने की कीमत में इजाफा हुआ है, वहीं दूसरी ओर इसके विपरीत चांदी के दाम में 252 रुपये की गिरावट आई है। इस कमी के साथ चांदी का भाव टूटकर 67,047 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 67,299 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
विदेशी बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,931 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट 24.68 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटल के अनुसार, सोने की कीमतों में कॉमेक्स पर 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ शुक्रवार को 1,931 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें