फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Latest Price: सोना 563 रुपये सस्ता, चांदी की कीमत 1186 रुपये टूटी, जानें आज का ताजा भाव

Thu, 27 Jan 2022 05:03 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Slips Today: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 563 रुपये की गिरावट के साथ 48,215 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन में सोना 48,778 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके साथ ही चांदी भी पिछले कारोबारी दिन के 63,978 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से 1,186 रुपये टूटकर 62,792 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

 
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 563 रुपये की गिरावट के साथ 48,215 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन में सोना 48,778 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके साथ ही चांदी भी पिछले कारोबारी दिन के 63,978 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से 1,186 रुपये टूटकर 62,792 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,810 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 23.10 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि सोने की कीमत गुरुवार को कॉमेक्स ट्रेडिंग में 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रही थी। उन्होंने कहा कि यूएस एफओएमसी नतीजे के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर वीपी कमोडिटी रिसर्च, नवनीत दमानी ने कहा कि एफओएमसी पॉलिसी मीट के बाद सोना कम हो गया, जो बाजार की उम्मीदों के अनुरूप था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें