फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 580 अंक टूटा, निफ्टी 17200 के नीचे बंद

Thu, 27 Jan 2022 03:36 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark: गुरुवार को शेयर बाजार में दिन-भर गिरावट में कारोबार होता रहा और अंत में यह लाल निशान पर ही बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 581 अंक टूटकर 57,276 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 125 अंक की गिरावट लेकर 17,152 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को शेयर बाजार में दिन-भर गिरावट में कारोबार होता रहा और अंत में यह लाल निशान पर ही बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 581 अंक टूटकर 57,276 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 125 अंक की गिरावट लेकर 17,152 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन


इससे पहले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मार्च से ब्याज दरें बढ़ाने के संकेत देने के बाद इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा। खुलने के साथ ही दोनों इंडेक्स में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 990 अंक की फिसलकर 56,868 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी ने 291 की गिरावट के साथ 16,986 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1300 अंक तक टूटा।   

गौरतलब है कि पांच दिनों से जारी भारी गिरावट के बाद आखिरकार मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुलने के बाद अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 367 अंक की तेजी लेकर 57,858 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी उछलकर एक बार फिर 17,200 के पार पहुंच गया था। यह सूचकांक में 129 अंकों की तेजी आई और यह 17,278 के स्तर पर बंद हुआ था।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें