फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आया उछाल, खरीदने से पहले जानें अपने शहर का भाव

Thu, 23 Dec 2021 09:31 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver latest Rate Today : आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 0.23 फीसदी की तेजी आई। इस बढ़त के बाद सोने का दाम उछलकर 48,310 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही आज चांदी की चमक भी तेज हुई है। इसकी कीमत में 0.26 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव गुरुवार को बढ़ गया। आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 0.23 फीसदी की तेजी आई। इस बढ़त के बाद सोने का दाम उछलकर 48,310 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसके साथ ही आज चांदी की चमक भी तेज हुई है। इसकी कीमत में भी 0.26 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद चांदी का ताजा भाव बढ़कर होकर 62,350 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।   

विज्ञापन


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें