फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमत में तेज उछाल, चांदी की चमक भी बढ़ी, खरीदने से पहले जानें ताजा भाव

Thu, 17 Feb 2022 10:37 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Price Update: गुरुवार को एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है। सोने का दाम 0.41 फीसदी की उछाल के साथ 49,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में 0.03 फीसदी की तेजी आई और यह 63,320 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। 
 
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीएक्स पर गुरुवार को सोने और चांदी के भाव में तेजी आई है। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आपकों इन कीमती धातुओं के ताजा भाव जान लेना जरूरी है। आज सोने की कीमत 0.41 फीसदी की उछाल के साथ 49,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में 0.03 फीसदी की तेजी आई और यह 63,320 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। 

विज्ञापन


मंगलवार को 50 हजारी हुआ था सोना
बता दें कि एमसीएक्स पर मंगलवार को सोने के दाम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था और ये एक बार फिर से 50 हजारी हो गया था। उस दिन सोने की कीमत 0.74 फीसदी की उछाल के साथ 50,284 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचं गई थी। वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम भी 0.46 फीसदी बढ़कर 64,531 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। 

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन


यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें