फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39500 के पार हुई सोने की कीमत, चांदी ने लगाई 450 रुपये की छलांग

Tue, 15 Oct 2019 08:25 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
gold prices - फोटो : PTI
विज्ञापन

धनतेरस और दिवाली से पहले त्योहारी मांग मजबूत होने से सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर से तेजी देखने को मिली। सोने का भाव 39500 रुपये के पार चला गया। वहीं चांदी की कीमतों में 450 रुपये की छलांग लगाई। 

यह रहा सोने-चांदी का भाव

सोना स्टैंडर्ड 200 रुपये चमककर 39,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,400 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपये के भाव पर स्थिर रही। 

विज्ञापन


वहीं चांदी की कीमतें 450 रुपये की तेजी के साथ 47100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। चांदी वायदा 215 रुपये की बढ़त में 45,650 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

वैश्विक बाजार में यह रहा हाल

 लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.1 प्रतिशत लुढ़ककर 1,490.70 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 1.20 डॉलर चढ़कर 1,498.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.2 फीसदी लुढ़ककर 17.61 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें