फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें कितनी हुई कीमत

Fri, 14 Feb 2020 04:34 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई है।
  • सोने में शुक्रवार को 75 रुपये की बढ़त आई है।
  • डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से सोने की कीमत बढ़ी है।
विज्ञापन
gold silver - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई है। अब ग्राहकों को गुरुवार के मुकाबले ज्यादा पैसों में सोना और चांदी मिलेगा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में शुक्रवार को 75 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,481 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से सोने की कीमत बढ़ी है।

इतनी महंगी हुई चांदी

चांदी की बात करें, तो शुक्रवार को चांदी की कीमत में बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में 147 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से चांदी का भाव 47,036 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

इसलिए महंगा हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट की वजह से सोने की कीमत में बढ़त आई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 75 रुपये महंगा हुआ है।  

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,575.80 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.69 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम

इससे पहले गुरुवार को भी सोने की कीमत में बढ़त आई थी। लेकिन चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, गुरुवार को सोने में 266 रुपये की बढ़त आई थी, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,484 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। चांदी 55 रुपये की गिरावट के बाद 46,630 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। इस संदर्भ में तपन पटेल ने कहा था कि गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट की वजह से सोने की कीमत में बढ़त आई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 266 रुपये महंगा हुआ था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,574 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें