फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ बाजार, 200 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Fri, 14 Feb 2020 04:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 202.05 अंकों की गिरावट के बाद 41,257.74 के स्तर पर बंद हुआ।
  • निफ्टी 61.20 अंकों की गिरावट के बाद 12,113.45 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 202.05 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के बाद 41,257.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 61.20 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के बाद 12,113.45 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को यस बैंक, भारती एयरटेल, यूपीएल, बीपीसीएल, एचसीएल टेक, आईसीआई बैंक, जी लिमिटेड, रिलायंस, टेक महिंद्रा और बजाज ऑटो के शेयर बढ़त पर बंद हुए। वहीं गेल, इंफ्राटेल इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, एसबीआई, आईटीसी, हीरो मोटोकॉर्प, कोल इंडिया और एम एंड एम के शेयर गिरावट पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें रियल्टी, मेटल, प्राइवेट बैंक, ऑटो, मीडिया, फार्मा, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और आईटी शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था सेंसेक्स 

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 152.60 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के बाद 41,612.39 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 28.60 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के बाद 12,203.25 के स्तर पर खुला था। 

गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 

पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 106.11 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के बाद 41,459.79 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 26.55 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के बाद 12,174.65 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें