फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सप्ताह के निचले स्तर पर सोने का भाव, चांदी में भी दिखी गिरावट

Tue, 10 Sep 2019 05:30 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सोने का भाव पिछले तीन सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत भी 48 हजार के स्तर पर आ गई। दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 400 रुपये लुढ़क गया। 

इतना रहा सोने का भाव

मंगलवार को सोने का भाव 38,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। सोने में लगातार चौथे दिन गिरावट देखी गई है। इन चार दिनों में इसके दाम 1,500 रुपये टूटे हैं।सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 38,800 रुपया प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपए टूटकर 30,200 रुपए बिकी।

यह रही चांदी की कीमत

चांदी की कीमत लगातार पांचवें दिन कम हुई है। पांच दिन में सफेद धातु 3,600 रुपये सस्ती हुई है। चांदी हाजिर 100 रुपये टूटकर 48,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 282 रुपये की तेजी के साथ 47,740 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 30-30 रुपये टूटककर क्रमश: 990 रुपये और 1,000 रुपये प्रति इकाई बिके।

वैश्विक बाजार में यह रहा हाल

वैश्विक बाजार की बात करें तो फिर यहां पर भी दोनों धातुओं की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। सोना हाजिर 3.05 डॉलर टूटकर 1,495.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमरीका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर सुलह वार्ता की उम्मीद बढऩे के कारण पीली धातु लगातार चौथे दिन कमजोर पड़ी है। निवेशकों का विश्वास जोखिम भरे पूंजी बाजार में लौटने के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर 17.95 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें