पिछले तीन महीनों में निवेशकों के 14 लाख करोड़ रुपये डूबे हैं। निवेशकों का भरोसा बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कई कदमों के बावजूद निवेशक पैसा लगाने से कतरा रहे हैं।
14 फीसदी शेयरों ने दिए पॉजिटिव रिटर्न
इकनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, पिछले तीन महीने में बॉम्ब स्टॉक एक्चेंज पर महज 14 फीसदी शेयरों ने ही पॉजिटिव रिटर्न दिए हैं। बीएसई में 2,664 एक्टिव ट्रेड स्टॉक में से 2,290 स्टॉक की कीमतों में भारी गिरावट आई है। आंकड़ों के अनुसार, इसमें से 422 शेयरों की कीमत 40 फीसदी, 1,371 शेयरों की कीमत 20 फीसदी और 1,872 शेयरों की कीमत 10 फीसदी तक गिरी है। कुल मार्केट मूल्य के हिसाब से देखें तो बीएसई लिस्टेड स्टॉक की कीमत 14.15 लाख करोड़ रुपये से लेकर 140 लाख करोड़ रुपये तक गिरी है।
इन कंपनियों के शेयरों में आई तेजी
इस दैरान जिन कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है, उनमें एचडीएफसी, जाइडस वैलनेस, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी आदि प्रमुख हैं।
इन कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट
वहीं इस दौरान जिन कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट आई है, उनमें कॉफी डे एंटरप्राइजेज, जेट एयरवेज, रिलायंस कैपिटल, इंडियाबुल्स इंटीग्रेटिड सर्विस, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन आदि प्रमुख हैं।