फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी के दाम में तेजी

Wed, 06 May 2020 05:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोना-चांदी - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

धीरे-धीरे दुनिया भर में कई अर्थव्यवस्थाएं खुलने लगी हैं। वैश्विक संकेतों के चलते बुधवार को लगातार दूसरे दिन सोने के वायदा भाव में गिरावट आई है। वहीं चांदी वायदा का दाम बढ़ा है।

विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना वायदा 0.17 डॉलर यानी 76 रुपये की गिरावट के साथ 45,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। हालांकि, चांदी वायदा 0.46 फीसदी यानी 192 रुपये बढ़कर 42,088 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

वैश्विक स्तर पर, सोने की कीमतें बुधवार को भी कम हुईं क्योंकि दुनिया में कई अर्थव्यवस्थाएं अब खुलने लगी हैं। इसके अतिरिक्त रुपये के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से भी कीमतें प्रभावित हुई हैं।  
विज्ञापन


हाजिर सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,704.88 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं अमेरिकी सोना वायदा 0.2 फीसदी चढ़कर 1,713 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट ने कहा कि मंगलवार को उसकी होल्डिंग 0.4 फीसदी बढ़कर 1,076.39 टन हो गई। जबकि सोमवार को यह 1,071.71 टन थी।

रुपया नौ पैसे टूटकर 75.72 प्रति डॉलर पर बंद
अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे के नुकसान के साथ 75.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती और अमेरिका तथा चीन के बीच फिर से व्यापार युद्ध की आशंका से यहां भी रुपये की धारणा कमजोर हुई। 

अप्रैल में 99.9 फीसदी कम हुआ सोने का आयात
मालूम हो कि भारत में सोने को लेकर हमेशा से आकर्षण रहा है। लेकिन इस साल अप्रैल में पिछले साल के मुकाबले सोने के आयात में 99.9 फीसदी की कमी आई है। भारत में सिर्फ 50 किलोग्राम सोने का ही आयात किया गया है। जबकि अप्रैल में ज्यादातर शादी में गहने बनवाने और अक्षय तृतीय में खरीदारी के चलते सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग ज्यादा होती है। 

तीन दशक के न्यूनतम स्तर पर आयात
इस संदर्भ में एक सरकारी सूत्र ने कहा की यह पिछले तीन दशक में सोने के आयात का न्यूनतम स्तर है। विमान सेवाओं के ठप होने और लॉकडाउन की वजह से इसमें कमी आई है। देश भर में ज्वैलरी की दुकानों बंद हैं, जिसकी वजह से सोने की मांग कम हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें