स्थानीय स्तर पर आभूषणों की मांग में गिरावट के बीच कमजोर वैश्विक संकेतों से
सराफा बाजार में बुधवार को
सोने में चार दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा और 460 रुपये की गिरावट के साथ इसका भाव प्रति 10 ग्राम 31,390 रुपये रहा। वहीं औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं द्वारा उठान घटने से चांदी की कीमत 250 रुपये की गिरावट के साथ प्रति किलोग्राम 39,300 रुपये रही।
विश्व में भी कीमतें गिरी
व्यापारियों ने बताया कि हाल में डॉलर के मजबूत होने से वैश्विक बाजार में सोने में गिरावट आई, जिसके कारण रुझानों में कमजोरी देखी गई। दरअसल, फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कीमतों में अचानक वृद्धि की जगह उसके धीरे-धीरे बढ़ने पर जोर दिया है, जिसके कारण हाल में डॉलर में मजबूती आई है।
अमेरिकी फेड बढ़ा सकता है ब्याज दर
अमरीका में उच्च ब्याज दर से डॉलर को मजबूती मिलेगी सोने की कीमतों में गिरावट आएगी। इसी तरह कम ब्याज दर होने पर सोना रखने के अवसर को कम करता है और सोने की कीमतों में इजाफा हो सकता है।