फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र से एक दिन पहले सोना 39 हजार के पार, चांदी में भी दिखी तेजी

Sat, 28 Sep 2019 07:19 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
gold - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

नवरात्र से एक दिन पहले सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली। सोने की कीमत 39 हजार के पार चली गई। वहीं चांदी के भाव भी 46300 के पार चले गए। सप्ताहांत में आई इस तेजी से सोना तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर चला गया है। 

यह रहा सोने का भाव

स्थानीय बाजार में सोने की त्योहारी मांग बनी रही। इससे सोना स्टैंडर्ड 250 रुपये की मजबूती के साथ 39,220 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,050 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी गत दिवस के 30,300 रुपये पर टिकी रही। 

यह रहा चांदी का भाव

चांदी हाजिर 75 रुपये की बढ़त के साथ 46,325 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। भविष्य में कीमतों में गिरावट की आशंका में चांदी वायदा 353 रुपये फिसलकर 45,517 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 20-20 रुपये टूटकर क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति सैकड़ा रह गए।

वैश्विक बाजार में यह रहा हाल

शुक्रवार को सोना हाजिर 8.45 डॉलर लुढ़ककर 1,496.75 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 11.90 डॉलर की गिरावट में 1,503.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.29 डॉलर टूटकर 17.52 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध का जल्द समाधान निकलने की उम्मीद से निवेशकों ने जोखिम भरे पूंजी बाजार में निवेश किया है। इससे पीली धातु की चमक फीकी पड़ी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें