फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की बढ़ी मांग, जानिए आज का भाव?

Thu, 02 Apr 2015 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में एक बार फिर से सोने की मांग बढ़ गई है। बुधवार को इससे सोने की कीमतों पर भी असर पड़ा। सोने की कीमत बुधवार को सुधर गई।
विज्ञापन


दो दिन तक सोने की कीमतों में आए उतार-चढ़ाव के बाद एक बार फिर सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को सोने की कीमतों में प्रति दस ग्राम 200 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सर्राफा बाजार में सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 26,775 रुपए के स्तर पर पहुंच गई।

वहीं चांदी की कीमतों में प्रति किलो 150 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सर्राफा बाजार के कारोबारियों के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह डॉलर की कीमतों में बढ़ोतरी होना है। सिंगापुर में भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने बुधवार को सोने के आयात के टैरिफ मूल्य में भी बढ़ोतरी कर दी है। सरकार ने सोने का टैरिफ वैल्यू 385 डॉलर प्रति दस ग्राम और चांदी का टैरिफ बढ़ाकर 543 डॉलर प्रति किलो कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें