मजबूती हासिल करने के बाद सोने को तगड़ा झटका लगा है। सर्राफा बाजार में आज सोमवार को सोने का भाव 185 रुपए की गिरावट के साथ 28,665 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। पिछले सात दिनों के अंदर सोने के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं।
सोने के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोना 29,650 से लुढ़ककर आज 28,665 पर आ गया है। कल सोने का भाव 28,870 था जो आज सर्राफा बाजार में 185 रुपए की गिरावट के साथ 28,665 पर आ गया। इस तरह सोना पिछले एक हफ्ते में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।