फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना 300 रुपए लुढ़का, चांदी 200 रुपये फिसली

Thu, 18 Jan 2024 08:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 300 रुपये की गिरावट के साथ 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस दौरान चांदी भी 200 रुपये फिसलकर 75,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 300 रुपये की गिरावट के साथ 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 200 रुपये फिसलकर 75,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 75,800 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।  

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 2,010 डॉलर प्रति औंस और 22.57 डॉलर प्रति औंस के भाव पर चल रहे थे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी खुदरा बिक्री के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें