फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने में 420 रुपए की गिरावट, चांदी 1900 रुपये कमजोर हुई

Thu, 04 Jan 2024 06:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 420 रुपये टूटकर 63,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी की कीमत भी 1,900 रुपये की गिरावट के साथ 76,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 420 रुपये टूटकर 63,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी की कीमत भी 1,900 रुपये की गिरावट के साथ 76,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 78,800 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ''विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 420 रुपये की गिरावट के साथ 63,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 2,042 डॉलर प्रति औंस और 23.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे।"

गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की योजना को लेकर अनिश्चितता के कारण कारोबारियों के बीच जोखिम की धारणा बनी रहने से कॉमेक्स पर सोने की कीमतें दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गईं। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की पिछले महीने हुई बैठक का ब्योरा जारी होने के बाद ब्याज दरों में कटौती की समयसीमा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें