Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 230 रुपये टूटकर 63,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी भी 400 रुपये टूटकर 78,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई
विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 230 रुपये टूटकर 63,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 400 रुपये टूटकर 78,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 78,800 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 2,059 डॉलर प्रति औंस और 23.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करते दिखे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर सूचकांक में मजबूती और अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल में तेज वृद्धि के बाद सोने की कीमतों पर दबाव रहा। कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 14 डॉलर की गिरावट के साथ 2,059 डॉलर प्रति औंस रह गया।
गांधी ने कहा कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की दिसंबर की बैठक के ब्योरे और बुधवार को जारी होने वाले अमेरिकी नौकरियों के आंकड़ों से पहले कारोबारी आक्रामक दांव लगाने से बच सकते हैं, ताकि फेड की मौद्रिक नीति ब्याज दर के दृष्टिकोण पर अधिक स्पष्टता आ सके।