फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने में 50 रुपये की गिरावट, चांदी की कीमतें स्थिर

Mon, 06 Nov 2023 05:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपये टूटकर 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।"
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपये टूटकर 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

विज्ञापन


इस दौरान चांदी 75,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,985 डॉलर प्रति औंस और 23.15 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। गांधी ने कहा, "अमेरिका में रोजगार के कमजोर आंकड़ों और ट्रेजरी प्रतिफल तथा डॉलर में गिरावट के कारण जोखिम प्रीमियम में आंशिक कमी आने से सोने में गिरावट का रुख रहा।" उन्होंने कहा कि इसके अलावा जोखिम के मौजूदा माहौल और शेयर बाजारों में मजबूत उछाल को सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें