फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने-चांदी का भाव: सोना 300 रुपये कमजोर हुआ, चांदी में 400 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट

Wed, 27 Sep 2023 06:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 300 रुपये टूटकर  59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना  59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 400 रुपये टूटकर 74,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 300 रुपये टूटकर  59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना  59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 400 रुपये टूटकर 74,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 1,897 डॉलर प्रति औंस और 22.80  डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस संकेत के बाद कि ब्याज दर अभी लंबे समय तक ऊपरी स्तरों पर बने रहेंगे डॉलर में तेजी आई और यह 10 महीने के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें