फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने में 80 रुपये की तेजी, चांदी की कीमतों में 260 रुपये की बढ़त

Mon, 17 Apr 2023 06:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 80 रुपये की तेजी के साथ 60,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,580  रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। वहीं, इस दौरान चांदी भी 260 रुपये की बढ़त के साथ 76,040 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी के भाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 80 रुपये की तेजी के साथ 60,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,580  रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


वहीं, इस दौरान चांदी भी 260 रुपये की बढ़त के साथ 76,040 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव 80 रुपये की तेजी के साथ 60,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 2,009 डॉलर प्रति औंस और 25.55 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। एशियाई बाजारों में सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी का रुख रहा। गांधी ने कहा कि कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,009 डॉलर प्रति औंस हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें