फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: रक्षाबंधन से पहले नए रिकॉर्ड हाई पर सोना, चांदी में भी तेजी; जानें आज के भाव

Fri, 08 Aug 2025 06:28 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: रक्षाबंधन से एक दिन पहले शुक्रवार को सोने की कीमत 800 रुपये की तेजी के साथ 1,03,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत भी 1,000 रुपये बढ़कर 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन के चलते मजबूत मांग के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उछाल का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 800 रुपये की तेजी के साथ 1,03,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी शुक्रवार को 800 रुपए उछलकर 1,03,000 रुपए प्रति 10 ग्रामके नए शिखर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत भी 1,000 रुपये बढ़कर 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछले पांच सत्रों में इस सफेद धातु की कीमत में 5,500 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Cabinet: रक्षाबंधन पर केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम उज्ज्वला योजना के तहत 12000 करोड़ रुपये की मंजूरी

एमसीएक्स पर अक्टूबर अनुबंधों के लिए सबसे अधिक कारोबार वाला सोना वायदा 782 रुपये या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 1,02,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया।
विज्ञापन

इसके बाद दिसंबर अनुबंधों की कीमत 849 रुपये या 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,03,195 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सितंबर अनुबंध के लिए चांदी वायदा भाव 554 रुपये या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 1,14,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

अमेरिका ने स्विट्जरलैंड की सोने की छड़ों पर लगाया 39% टैरिफ
अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा कि अमेरिका द्वारा स्विट्जरलैंड से आयातित 1 किलोग्राम और 100 औंस सोने की छड़ों पर 39 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद सोने की कीमतों में तेजी आई है।  इससे प्रमुख आपूर्ति मार्ग बाधित हुआ है और सर्राफा बाजार में नई अस्थिरता आई है। 

उन्होंने कहा कि इन छड़ों को कर योग्य श्रेणी में पुनर्वर्गीकृत करने से इनकी दीर्घकालिक छूट समाप्त हो गई है। स्विट्जरलैंड एक प्रमुख रिफाइनिंग केंद्र है और इस कदम से आपूर्ति पक्ष में अनिश्चितता पैदा हुई है और व्यापक भू-राजनीतिक तनावों के बीच सोने में सुरक्षित निवेश की रुचि पुनर्जीवित हुई है।

वैश्विक अनिश्चितता ने सोने को बढ़ावा दिया
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी के अनुसार, सोने की तेजी वैश्विक आर्थिक परिदृश्य को लेकर चिंताओं से प्रेरित है। खासतौर से गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नए टैरिफ के कार्यान्वयन के बाद। गांधी ने कहा कि कमजोर अमेरिकी समष्टि आर्थिक आंकड़ों से यह उम्मीद बढ़ गई है कि फेडरल रिजर्व सितंबर की शुरुआत में ही ब्याज दरों में कमी कर देगा।

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि आगे चलकर, सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। ट्रंप का टैरिफ रुख अनिश्चितता पैदा कर रहा है, खासकर तब जब भारत के साथ सौदा फिलहाल संभव नहीं दिख रहा है। रुपये में कोई भी सकारात्मक बदलाव सोने की तेजी को सीमित कर सकता है।

हाजिर सोना 3,388.56 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर कारोबार कर रहा है। कारोबार के दौरान न्यूयॉर्क में सोना 104.02 डॉलर या 3.06 प्रतिशत बढ़कर 3,500.33 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर मामूली बढ़त के साथ 38.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
विज्ञापन


सोना 3,500 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंचा
ऑग्मोंट की अनुसंधान प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि इस सप्ताह बैंक ऑफ इंग्लैंड द्वारा छठी बार ब्याज दरों में कटौती और बेरोजगारी के दावों में अनुमान से अधिक वृद्धि के कारण सोना 3,500 डॉलर से ऊपर के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें