Sensex-Nifty Closing Bell: टैरिफ चिंताओं के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 765.47 अंक गिरकर 79,857.79 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 232.85 अंक गिरकर 24,363.30 अंक पर आ गया।
भारतीय बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सूचकांक और निफ्टी में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 765.47 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 79,857.79 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 232.85 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 24,363.30 पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे गिरकर 87.66 (अनंतिम) पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं, एनटीपीसी, टाइटन, ट्रेंट, आईटीसी और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में रहे।
विज्ञापन
यूरोपीय बाजार में हुई बढ़त
एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुआ, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार अधिकतर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।
ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 66.82 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.59 प्रतिशत बढ़कर 66.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 4,997.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालाँकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले कारोबार में 10,864.04 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गुरुवार को सेंसेक्स 79.27 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 80,623.26 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 21.95 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 24,596.15 पर बंद हुआ।