फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: चांदी 3000 रुपये टूटी, सोना भी 200 रुपये लुढ़का

Tue, 15 Jul 2025 05:28 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। सोने की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 99,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। वहीं चांदी की कीमत 3,000 रुपये गिरकर 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई।
विज्ञापन
सोना-चांदी का भाव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टॉकिस्टों की ताजा बिकवाली के कारण सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई। मंगलवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 99,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 200 रुपए घटकर 98,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। वहीं चांदी की कीमत 3,000 रुपये गिरकर 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RBI: आरबीआई ने औद्योगिक परिदृश्य का तिमाही सर्वेक्षण शुरू किया, इंफ्रास्ट्रक्चर आउटलुक सर्वे का भी आगाज

सोमवार को यह सफेद धातु 5,000 रुपये की तेजी के साथ 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई थी।

मजबूत डॉलर ने सोने-चांदी को कमजोर किया
मेहता इक्विटीज के कमोडिटीज के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा कि सोने और चांदी में दिन के दौरान तेज उतार-चढ़ाव देखा गया। शुरुआत में इनमें तेजी आई लेकिन बाद में अमेरिकी डॉलर सूचकांक में तेजी आने के कारण ये अपने उच्चतम स्तर से नीचे आ गए। कलांत्री ने कहा कि निवेशकों ने दिन में जारी होने वाले महत्वपूर्ण अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले मुनाफावसूली का विकल्प चुना, जिससे सर्राफा कीमतों की दिशा का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार वार्ता ने डाला असर 
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 20.62 डॉलर या 0.62 प्रतिशत बढ़कर 3,364.14 डॉलर प्रति औंस हो गया। अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव बढ़ने के बावजूद सोना सीमित दायरे में बना हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मेक्सिको और यूरोपीय संघ से आयात पर 30 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा के बाद सुरक्षित निवेश की मांग में मामूली तेजी आई है, हालांकि बातचीत की उम्मीदों ने तेज बढ़त को सीमित कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें