फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोने में 120 रुपये की गिरावट, चांदी 90,600 रुपये पर स्थिर

Thu, 27 Jun 2024 07:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 120 रुपये की गिरावट के साथ 72,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। हालांकि, चांदी की कीमत कल ही के बंद भाव 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 120 रुपये की गिरावट के साथ 72,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत कल ही के बंद भाव 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, "दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं। यह पिछले बंद भाव से 120 रुपये की गिरावट है।" अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,305 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 11 डॉलर की गिरावट है।

परमार ने कहा कि रुपये में मजबूती और जोखिम भरी धारणा के कारण शुरुआती कारोबार में सोने में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, चांदी 28.94 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें