सोना खरीदने की चाह रखने वालों के लिए एक बुरी खबर है। सोना नई ऊंचाई पर पहुंचते हुए तीस माह के उच्चस्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली के सर्राफा बाजार के ज्वेलर्स द्वारा सोने की मांग बढ़ने से स्थानीय बाजार में सोना 450 रुपये उछलकर 31,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
ये सोने का बीते 30 माह का उच्चतम स्तर है। वहीं सिक्का निर्माताओं की चांदी में मांग बढ़ने से चांदी 1,016 रुपए प्रति किलो चढ़कर 47,425 रुपए प्रति किलो हो गयी है।
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट सुरेंद्र कुमार जैन का कहना है कि मुद्रा बाजार में रुपया के कमजोर पड़ने और अमेरिका के सितंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की ख्ाबर से घबराए लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेशक कर रहे हैं।
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर के बाजार में सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1,352.16 डॉलर प्रति औंस हो गया था।