सोना खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए बुरी खबर है,सोना खरीदने पर अब उनको जेब और ढीली करनी पड़ेगी। वैश्विक तेजी के साथ स्थानीय स्तर पर खरीदारी से सोना 180 रुपये बढ़कर 29,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। औद्योगिक और सिक्का बनाने वालों की मांग बढ़ने से चांदी में 350 रुपये प्रति किलो का उछाल आया और यह 40,850 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
न्यूयार्क में सोना 0.55 फीसदी बढ़कर 1,269.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 1.32 फीसदी बढ़कर 17.23 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। स्थानीय बाजार में सोना गिन्नी का भाव 100 रुपये बढ़कर 23,000 रुपये हो गया। चांदी के सिक्के में 1,000 रुपये प्रति सैकड़ा की तेजी रही और इसका बिकवाल भाव 70,000 रुपये प्रति सैकड़ा रहा।
कारोबारियों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर लगातार सोना और चांदी में मजबूती का माहौल बन रहा है। आने वाले समय में अमेरिका में ब्याज दरों में परिवर्तन नहीं किए जाने के आकलन से सोने में तेजी का माहौल बना है।