दो दिनों की गिरावट के बाद बुधवार को सोने के दामों में फिर से तेजी बहाल हो गई है। वैश्विक तेजी के साथ स्थानीय स्तर पर ज्वेलरों की खरीदारी से सोना 130 रुपये बढ़कर 29,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
वहीं चांदी ने भी तेजी की राह पकड़ी और यह 350 रुपये बढ़कर 39,500 रुपये प्रति किलो हो गई है। चांदी में तेजी औद्योगिक और सिक्कों की मांग बढ़ने से आई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.73 फीसदी बढ़कर 1,252.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
सोने की आठग्रामी गिन्नी के भाव पर कोई फर्क नहीं पड़ा और यह 22,900 रुपये पर स्थिर रहा। चांदी के सिक्कों का सैकड़ा बिकवाल भाव भी 68,000 रुपये पर स्थिर रहा।