फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

73 फीसदी गिर गया सोने का आयात, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भाव

Wed, 04 Sep 2019 04:31 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

अगस्त माह में सोने का आयात पिछले साल के मुकाबले 73 फीसदी गिर गया है। रिकॉर्ड स्तर पर भाव पहुंचने से लोग इसे खरीदने से बच रहे हैं। सोने के आयात का यह पिछले तीन सालों में निचला स्तर है। 

अगस्त में केवल 30 टन निर्यात

अगस्त महीने में देश ने केवल 30 टन सोने का आयात किया। वहीं पिछले साल इसी महीने 111.47 टन सोने का आयात किया गया था। सरकार ने सोने के आयात पर शुल्क बढ़ा दिया था। सोने की कीमतें फिलहाल पिछले छह सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। अगस्त माह में सोना 40 हजार के पार पहुंच गया था।

विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत के तीसरे दिन ही सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला। दिल्ली सराफा बाजार में चांदी में 1038 रुपये का उछाल आया। सोना मंगलवार को 595 रुपये की छलांग लगाकर 40,195 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

सोने का यह 29 अगस्त के बाद का उच्चतम स्तर है। 29 अगस्त को यह 40,220 रुपये प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था। हालांकि, उसके बाद लगातार तीन कारोबारी दिवस में गिरावट रही। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया नौ माह के निचले स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें