जहां वायदा बाजार में सोने का भाव सात साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, वहीं प्लेटिनम की कीमतें 2000 डॉलर प्रति औंस के पार चला गई हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सटोरियों ने सुरक्षित निवेश विकल्प की ओर अपना रुख किया जिससे सोमवार को वायदा कारोबार में सोना 857 रुपये उछलकर 40,969 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर शीर्ष सेना के कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या की प्रतिक्रिया में अगर तेहरान ने कोई बदले की कार्रवाई की तो उसका मुंहतोड़ जबाव दिया जायेगा।वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 1.67 फीसदी की तेजी के साथ 1,578.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।
सोमवार को सोना 720 रुपये मजबूत होकर 41,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जो उसका अभी तक का उच्चतम स्तर है। शेयर बाजार में कमजोरी और वैश्विक स्तर पर तेजी के रुझान से निवेश के लिहाज से सुरक्षित माने जाने वाले सोने के लिए मांग बढ़ने से यह तेजी देखने को मिली है। वहीं चांदी के भाव 1,105 रुपये की बढ़त के साथ 49.430 रुपये प्रति किलो हो गए।
केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया ने कहा है कि मौजूदा हालात बने रहे तो सोने में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है, जो एक साल में 45 हजार रुपये तक जा सकता है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्रमुख (पीसीजी-परामर्श) देवर्ष वकील ने कहा, ‘सुरक्षित निवेश के लिए मांग से सोने को समर्थन मिला है।
कमजोर रुपये, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में तेजी से घरेलू बाजार में समर्थन मिल रहा है।’ वैश्विक बाजार में भी सोना बढ़कर 1,575 डॉलर प्रति औंस और चांदी 18.34 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई। कॉमेक्स पर सोने की कीमतों में 2.3 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई।