फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्सः निवेशकों के डूब गए तीन लाख करोड़ रुपये, 229 कंपनियों ने छुआ लोअर सर्किट

Mon, 06 Jan 2020 05:50 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन
शेयर बाजार में सोमवार को मची तबाही से तीन घंटे में निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये डूब गए। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स को करीब 790 अंकों का भारी नुकसान हुआ है जबिक निफ्टी ने 12 हजार का अहम स्तर तोड़ दिया। बैंक शेयरों ने भी लाल निशान में ट्रेड किया और यहां निफ्टी बैंक ने 900 अंकों का गोता लगाया। कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने बाजार का मूड खराब किया है।
विज्ञापन


2.30 बजे बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 154 लाख करोड़ रुपये रह गया, जो कि शुक्रवार को 157 लाख करोड़ रुपये था। 229 कंपनियों का स्टॉक लोअर सर्किट के स्तर को छू गया। हर पांच में से चार स्टॉक लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। 

होल्ड करें, लेकिन नए निवेश से बचें: विशेषज्ञ

मौजूदा माहौल में नई खरीदारी से परहेज करें, लेकिन मौजूदा निवेश को बनाए रखें। भारी गिरावट के बावजूद दीर्घकालिक निवेशकों के लिए चिंता की कोई बात नहीं है। बाजार विशेषज्ञों ने सोमवार की गिरावट पर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही।

ट्रेड स्विफ्ट के निदेशक संदीप जैन ने कहा कि बाजार पहले से ही खासे ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहा है, इसलिए अमेरिक-ईरान तनाव, कच्चे तेल की महंगाई जैसे फैक्टर्स का ज्यादा असर दिख रहा है। हालांकि निवेशकों के लिए चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा, अगर अच्छे फंडामेंटल वाले शेयरों में निवेश है तो उन्हें होल्ड करें। हालांकि नई पोजिशन लेने से बचें। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते से बाजार में बजट-पूर्व रैली शुरू हो सकती है, ऐसे में गिरावट लंबी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि निवेशकों को ट्रेडिंग से बचना चाहिए।
विज्ञापन


कोटक सिक्योरिटीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (इक्विटी टेक्निकल रिसर्च) श्रीकांत चौहान ने कहा कि नकारात्मक वैश्विक संकेतों से यह गिरावट देखने को मिली है, हालांकि इसके ज्यादा खिंचने की उम्मीद कम है।

गिरावट की 5 वजह

  • अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और गहराया।
  • सोमवार को 2 फीसदी महंगा हुआ ब्रेंट क्रूड, चार दिन में लगभग 4 डॉलर बढ़े भाव।
  • रुपया और कमजोर हुआ, पहुंचा प्रति डॉलर 72 के करीब।
  • शेयर बाजार पहले से ऊंचे स्तर पर था, इसलिए ज्यादा कमजोरी दिख रही है।
  • बैंक, वाहन, वित्तीय सेवा, धातु, एफएमसीजी शेयरों की अगुवाई में चौतरफा बिकवाली।

कच्चा तेल 70 डॉलर के पार

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। आज ब्रेंट का भाव दो फीसदी चढ़कर 70 डॉलर के करीब पहुंच गया है। साढ़े तीन महीनों में ये कच्चे तेल का सबसे उच्चतम भाव है। वहीं WTI क्रूड अप्रैल 2019 के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है।

अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ने से सोने में जोरदार तेजी नजर आई है पहली बार 41 हजार के पार पहुंचा। वहीं मिडिल-ईस्ट में टेंशन से कच्चे तेल में भी जोरदार तेजी आई है। ब्रेंट के दाम 70 डॉलर के करीब पहुंच गये हैं जो कि करीब 4 महीने की ऊंचाई पर हैं, वहीं WTI के दाम अप्रैल के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गये हैं।

क्रूड में तेजी से रुपये में भारी गिरावट देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले 72 के करीब पहुंच गया है जो कि करीब 2 महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें