फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 हजार के करीब पहुंचा सोने का दाम, एक साल में छू लेगा 40 हजार का स्तर

Thu, 11 Jul 2019 06:50 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को एक बार फिर से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। स्थानीय वायदा बाजार में पीली धातु की कीमत 36 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। बाजार के जानकारों का अनुमान है कि अगले साल तक यह 40 हजार रुपये के स्तर को छू सकता है। 

35,800 रहा भाव

दिल्ली सराफा बाजार में गुरुवार को सोने का वायदा भाव 930 रुपये बढ़कर 35,800 रुपये रहा। यह 2014 के बाद अभी तक का सबसे उच्चतम स्तर है। हालांकि फुटकर बाजार में इसकी कीमत 34100 रुपये है। सोना बिटुर भी इतनी की ही तेजी लेकर 35,630 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए चमककर 27,400 रुपए के भाव पर रही। मतलब यह कि कोई ग्राहक अगर इसको खरीदने या फिर बेचने को जाता है, तो फिर उसको इस कीमत पर मिलेगा। 

बढ़ गई तस्करी

सोने के व्यापार से जुड़े एक व्यापारी ने कहा कि सरकार ने जब से इसकी कीमतों पर कस्टम ड्यूटी में 2.5 फीसदी का इजाफा किया है, तब से इसकी तस्करी बढ़ गई है। 

चांदी 40 हजार के करीब

सराफा बाजार में चांदी 300 रुपये उछलकर 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी हाजिर 300 रुपये बढ़कर 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। इस तेजी से चांदी वायदा बढ़कर 38,356 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 81 हजार और 82 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

विज्ञापन


कॉमैक्स पर सोना 1425 डॉलर प्रति औंस के ऊपर चल रहा है। सोने की इस रफ्तार को देखते हुए ज्यादातर मार्केट एक्सपर्ट अगले साल जून-जुलाई तक सोने को 40,000 रुपये के पार पहुंचने की संभावना जता रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें