फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें कितनी हुई कीमत

Mon, 17 Feb 2020 04:08 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है।
  • सोने में सोमवार को 233 रुपये की गिरावट आई है।
  • दिल्ली में सोने का भाव 41,565 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। अब ग्राहकों को रविवार के मुकाबले कम पैसों में सोना और चांदी मिलेगा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में सोमवार को 233 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,565 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। 

इतनी सस्ती हुई चांदी

चांदी की बात करें, तो सोमवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में 157 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 47,170 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

इसलिए सस्ता हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि सोमवार को वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में गिरावट की वजह से भारत में सोने का दाम सस्ता हुआ है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 233 रुपये सस्ता हुआ है। चीनी नेशनल हेल्थ कमिशन के अधिकारी ने कहा कि घातक कोरोनावायरस का इलाज हो सकता है, जिसके बाद ही इसकी कीमत गिरी है।  

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,579 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम

इससे पहले शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में शुक्रवार को 75 रुपये की बढ़त आई थी। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,481 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से सोने की कीमत बढ़ी थी। चांदी की बात करें, तो शुक्रवार को चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई थी। चांदी में 147 रुपये की बढ़त आई थी। इस बढ़त से चांदी का भाव 47,036 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। तपन पटेल ने कहा था कि दिल्ली में 24 कैरेट सोना 75 रुपये महंगा हुआ है। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,575.80 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.69 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें