फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, 202 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Mon, 17 Feb 2020 03:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 202.05 अंकों की गिरावट के बाद 41,055.69 के स्तर पर बंद हुआ।
  • निफ्टी 67.65 अंकों की गिरावट के बाद 12,045.80 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। आज लगातार तीसरे दिन बाजार गिरावट पर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 202.05 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के बाद 41,055.69 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.65 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के बाद 12,045.80 के स्तर पर बंद हुआ है। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को टाइटन, गेल, नेस्ले इंडिया, वेदांता लिमिटेड, टीसीएस, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, यूपीएल, जी लिमिटेड और टाटा मोटर्स के शेयर बढ़त पर बंद हुए। वहीं यस बैंक, कोल इंडिया, ओएनजीसी, सिप्ला, बीपीसीएल, आईओसी, बजाज ऑटो, एनटीपीसी, एचडीएफसी और सन फार्मा के शेयर गिरावट पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें रियल्टी, मेटल, प्राइवेट बैंक, ऑटो, मीडिया, फार्मा, पीएसयू बैंक और एफएमसीजी शामिल हैं।

मामूली बढ़त पर खुला था सेंसेक्स 

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मामूली बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 12.51 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के बाद 41,270.25 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14.25 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के बाद 12,127.70 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 

पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 202.05 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के बाद 41,257.74 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 61.20 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के बाद 12,113.45 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें