फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: सोने का दाम 179 रुपये टूटा, चांदी में 317 रुपये की गिरावट, यहां जानें ताजा भाव

Tue, 12 Apr 2022 05:56 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोना 179 रुपये की गिरावट के साथ 52,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसके अलावा चांदी का भाव टूटकर 67,807 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 68,124 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
 
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोना 179 रुपये की गिरावट के साथ 52,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में रात भर की गिरावट को दर्शाता है। पिछले कारोबारी सत्र में कीमती पीली धातु 52,537 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


सोने के दाम में गिरावट के साथ ही चांदी की कीमत में भी 317 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस कमी के साथ मंगलवार को राजधानी दिल्ली में चांदी का भाव टूटकर 67,807 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 68,124 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली बढ़त के साथ 1,954 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट 25.07 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा कि मंगलवार को कॉमेक्स पर सोने की हाजिर कीमत के साथ सोने की कीमतों में मजबूती के साथ 1,954 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें