फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: सोने में तेजी जारी, आज 41 रुपये महंगा हुआ, चांदी 667 रुपये टूटी

Tue, 30 Nov 2021 04:37 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Rate Today In India: सोने की कीमत में तेजी का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में सोना मंगलवार को 41 रुपये की तेजी के साथ 47,217 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी के दाम आज 667 रुपये कम हो गए।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोने की कीमत में तेजी का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में सोना मंगलवार को 41 रुपये की तेजी के साथ 47,217 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबार सत्र में यह कीमती पीली धातु 47,176 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। दूसरी ओर चांदी के दाम आज 667 रुपये कम हो गए। इस गिरावट के साथ चांदी 61,337 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबार में 62,004 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,794 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 22.94 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज, सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल के अनुसार, कोमेक्स में हाजिर सोने की कीमतों में मंगलवार को आधा फीसदी की तेजी के साथ 1,794 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें