फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानिए कितने चुकाने होंगे दाम

Thu, 05 Mar 2020 04:22 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में आज 157 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 44,250 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। सोने की मांग में स्थिरता के कारण आज सोना सस्ता हुआ है। 

विज्ञापन


इतनी सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो गुरुवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में 99 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का दाम 47,517 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

इसलिए सस्ता हुआ सोना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोना 157 रुपये सस्ता हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव देखा गया।  पांच पैसे की गिरावट के बाद आज रुपया 73.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। साथ ही कोरोनावायरस की वजह से अर्थव्यवस्था में गिरावट आ रही है। इस वजह से भी सोना सस्ता हुआ है। 
विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,640 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम
इससे पहले बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में कल 1,155 रुपये की बढ़त आई थी। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 44,383 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया थी। डॉलर के मुकाबले रुपये में जारी लगातार गिरावट के चलते कल इसमें इजाफा आया था। चांदी की बात करें, तो कल चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई थी। चांदी में 1,198 रुपये की बढ़त आई थी जिसके बाद चांदी का दाम 47,729 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,638 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,155 रुपये महंगा हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें