फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए कितनी हुई कीमत

Wed, 16 Sep 2020 04:33 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

आज देश में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने की कीमत 137 रुपये घटकर 53,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की बात करें, तो यह 517 रुपये घटकर 70,553 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,967.7 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी 27.40 डॉलर प्रति औंस पर थी।

इस संदर्भ में एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'डॉलर के मुकाबले रुपये में बढ़त से दिल्ली में 24 कैरेट के सोने की कीमत 137 रुपये कम हुई है।' घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के चलते रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे बढ़कर 73.52 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ। 

मंगलवार को इतना था सोने-चांदी का दाम
मंगलवार को देश में सोने और चांदी की कीमत में वृद्धि हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 422 रुपये बढ़कर 53,019 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। चांदी की बात करें, तो चांदी की मांग में बढ़ोतरी हुई थी, जिससे यह 1,013 रुपये बढ़कर 70 हजार के पार चली गई थी। कल एक किलो चांदी का भाव 70,743 रुपये था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,963 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 27.31 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी।
विज्ञापन


अब तक 30 फीसदी बढ़ी कीमत
इस साल की शुरुआत से, दुनिया भर में केंद्रीय बैंकों और सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों के बीच भारत में सोने की कीमतें लगभग 30 फीसदी बढ़ी हैं। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें