फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

422 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी 1013 रुपये चढ़ी

Tue, 15 Sep 2020 04:34 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

आज देश में सोने और चांदी की कीमत में वृद्धि हुई। एचडीएफसी सेक्योरिटीज ने जानकारी दी कि रुपये में गिरावट और सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 422 रुपये बढ़कर 53,019 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की बात करें, तो चांदी की मांग में बढ़ोतरी हुई, जिससे यह 1,013 रुपये बढ़कर 70 हजार के पार चली गई। आज एक किलो चांदी का भाव 70,743 रुपये रहा।

विज्ञापन


एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत रुपये की गिरावट से 422 रुपये बढ़ गई। आज रुपया शुरुआती लाभ को गंवाकर 16 पैसे के नुकसान से 73.64 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,963 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 27.31 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी।

अब तक 30 फीसदी बढ़ी कीमत
इस साल की शुरुआत से, दुनिया भर में केंद्रीय बैंकों और सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों के बीच भारत में सोने की कीमतें लगभग 30 फीसदी बढ़ी हैं। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।
विज्ञापन


सोमवार को इतना था सोने-चांदी का दाम
सोमवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 24 रुपये घट कर 52,465 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि, मांग बढ़ने से चांदी का भाव 222 रुपये बढ़कर 69,590 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया था। कल विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अपनी शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद अंत में पांच पैसे की मामूली बढ़त के साथ 73.48 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर 1,945.5 डॉलर प्रति ओंस और चांदी का भाव 26.87 डॉलर प्रति ट्राय ओंस पर पूर्ववत रहा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें