फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार: सेंसेक्स ने छुआ 39,000 का स्तर, निफ्टी 81 अंक मजबूत

Tue, 15 Sep 2020 03:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार में आज बढ़त - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

सकारात्मक वैश्विक रुख तथा विदेशी कोषों के प्रवाह से आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन बाजार की धारणा मजबूत हुई और यह बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 287.72 अंक ऊपर 39044.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.71 फीसदी (81.75 अंक) की बढ़त के साथ 11521.80 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


रुपया 16 पैसे टूटकर 73.64 प्रति डॉलर पर
घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के बावजूद मंगलवार को रुपया शुरुआती लाभ को गंवाकर 16 पैसे के नुकसान से 73.64 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में काफी उतार-चढ़ाव रहा। 73.33 प्रति डॉलर पर मजबूती के रुख के साथ खुलने के बाद अंत में रुपया 16 पैसे के नुकसान से 73.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 73.48 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 

दिन में कारोबार के दौरान रुपया 73.33 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तक गया। यह 73.72 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी आया। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 फीसदी के नुकसान से 92.90 पर आ गया।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, सिप्ला, यूपीएल, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाइटन, मारुति, एचडीएफसी लाइफ, इचर मोटर्स और आईटीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक,  पीएसयू बैंक, फार्मा और प्राइवेट बैंक हरे निशान पर बंद हुए। वहीं मीडिया, ऑटो, रियल्टी, एफएमसीजी और मेटल लाल निशान पर।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 124.61 अंक यानी 0.32 फीसदी ऊपर 38881.24 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.37 फीसदी यानी 42.45 अंकों की बढ़त के साथ 11482.50 के स्तर पर खुला था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 97.92 अंक नीचे 38756.63 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.38 फीसदी (43.40 अंक) की गिरावट के साथ 11421.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें