लगातार पांचवें दिन की तेजी और इस साल के सबसे बड़े एक दिनी उछाल के साथ सोना एक बार फिर से 26 हजार रुपये के स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 600 रुपये की छलांग लगाकर 26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
औद्योगिक मांग और सिक्का निर्माताओं की ओर से खरीद के चलते चांदी में भी ऐसी ही तेजी देखने को मिली। चांदी का भाव 640 रुपये की मजबूती के साथ 35,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।
कारोबारियों के मुताबिक सोने में तेजी रुपये के कमजोर पड़ने और घरेलू मांग में सुधार के चलते आ रही है। चीन द्वारा अपनी मुद्रा का अवमूल्यन किए जाने से भी सोने के भाव को सहारा मिला है।