हैदराबाद की कंपनी ग्लैंड फार्मा ने शुक्रवार को शेयर बाजारों में मजबूत शुरुआत की और कंपनी का शेयर 14 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। प्रमुख दवा कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मजबूत शुरुआत की।
बीएसई पर 1,500 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में यह 13 फीसदी ऊपर 1701 रुपये के स्तर पर खुला। यह इंट्रा-डे के दौरान 1,850 रुपये के उच्च स्तर को छू गया और सुबह कारोबार में यह तीन फीसदी बढ़कर 1,753.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
एनएसई पर भी इसी तरह का रुझान देखने को मिला। एनएसई में कंपनी का शेयर 1,850 रुपये के उच्च स्तर को छूने से पहले 1,710 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था। इश्यू प्राइस की तुलना में शुरुआती कीमत 14 फीसदी अधिक थी। देर सुबह के कारोबार में, लाभांश 1,754 रुपये पर लगभग तीन फीसदी अधिक था।
आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य बैंड इस महीने की शुरुआत में बंद हुआ था, प्रति शेयर 1,490-1,500 रुपये तय किया गया था। कंपनी के प्रवर्तक फोसुन सिंगापुर और शंघाई फोसुन फार्मा हैं। आईपीओ के तहत 1,250 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए और 3,48,63,635 शेयरों की बिक्री पेशकश की गई।
बिक्री पेशकश के तहत फोसुन फार्मा इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड ने 1,93,68,686 शेयरों की बिक्री की। इसके अलावा ग्लैंड सेल्सस बायो केमिकल्स ने 1,00,47,435 शेयरों की बिक्री की। एम्पावर डिस्क्रिशनरी ट्रस्ट ने 35,73,014 शेयरों की बिक्री की और निलाय डिस्क्रिशनरी ट्रस्ट ने 18,74,500 शेयरों के बिक्री की पेशकश की थी।
क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। मतलब एलआईसी के आईपीओ को सरकार आम लोगों के लिए बाजार में रखेगी। इसके बाद लोग एलआईसी में शेयर के जरिए हिस्सेदारी खरीद सकेंगे।