सार्वजनिक परिवहन से मिल सकती है राहत
सेंटर फॉर साइंस एंड एंवायरमेंट की विशेषज्ञ अनन्या दास के मुताबिक ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन को अपनाना होगा। निजी वाहन रखना जरूरी है तो ई-वाहनों पर स्विच कर सकते हैं। इस पर शुरुआती खर्च एक बार आएगा, लेकिन पूरे साल चार्जिंग के अलावा रखरखाव पर खर्च काफी कम है। ईंधन की कीमतें बढ़ने से निजी वाहनों का इस्तेमाल थोड़ा कम होने से सार्वजनिक परिवहन को नई गति मिल सकती है।
कीमत (लीटर/किग्रा)
ईंधन 14 अप्रैल 14 जनवरी प्रतिशत वृद्धि
पेट्रोल 105.41 95.41 10.48
डीजल 96.67 86.67 11.53
सीएनजी 71.61 53.53 33.77
ईंधन 14 अप्रैल 14 जनवरी प्रतिशत वृद्धि
पेट्रोल 351.36 318.03 10.48
डीजल 322.23 288.90 11.53
सीएनजी 238.70 178.43 33.77
(15 किमी के माइलेज पर हर दिन औसतन 50 किमी चलने वाली कार का ईंधन खर्च)
वाहन 4 अप्रैल 14 जनवरी प्रतिशत वृद्धि
बाइक 131.76 119.26 10.48
(40 किमी के माइलेज पर 50 किमी चलने पर दोपहिया वाहन का बढ़ा खर्च)
बस 14 अप्रैल 14 जनवरी प्रतिशत वृद्धि
एसी 1432 1070 33.77
नॉन एसी 1193.50 892 33.77
(3 किमी माइलेज पर नॉन एसी सीएनजी बस व 2.50 किमी एसी बसों के 50 किमी चलने का खर्च)