फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.65 अरब डॉलर बढ़कर 475.56 अरब डॉलर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

Sat, 04 Apr 2020 04:29 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
डॉलर - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 मार्च को समाप्त सप्ताह में 5.65 अरब डॉलर बढ़कर 475.56 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


पिछले सप्ताह आई थी गिरावट
इससे पिछले यानी 20 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट आई थी। आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसपंत्तियां बढ़ने से विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। 20 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 11.98 अरब डॉलर घटकर 469.91 अरब डॉलर रह गया था। 

उस दौरान रुपये में गिरावट पर अंकुश के लिए रिजर्व बैंक डॉलर की आपूर्ति कर रहा था, जिससे मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। इससे पहले 13 मार्च को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार 5.34 अरब डॉलर घटकर 481.89 अरब डॉलर पर आ गया था। छह माह में यह पहला मौका था जबकि विदेशी मुद्रा भंडार घटा था। 
विज्ञापन


छह मार्च को समाप्त सप्ताह में था सर्वकालिक उच्च स्तर पर
छह मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर बढ़कर 487.23 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 27 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 439.66 अरब डॉलर पर पहुंच गईं। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 3.03 अरब डॉलर बढ़कर 30.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें